रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 21 जुलाई । छत्तीसगढ़ शासन ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 10 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए 10 डीएसपी को EOW-ACB में पदस्थ किया गया है। इनमें नितेश कुमार गौतम, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, अलेक्जेंडर कीरो, राजेश कुमार झा, मंजू लता राठौर सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सरकार के इस फैसले को भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्देश दिए गए हैं।


