रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भीषण आग : हॉस्पिटल में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर मौजूद

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भीषण आग : हॉस्पिटल में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर मौजूद

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 28 जुलाई । राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के एक हिस्से में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित वार्डों को खाली कराया गया और मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया। अस्पताल स्टाफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Chhattisgarh