माताजी ससंघ का 30 वाँ एवं बिलासपुर जैन समाज का द्वितीय चातुर्मास कलश स्थापना

माताजी ससंघ का 30 वाँ एवं बिलासपुर जैन समाज का द्वितीय चातुर्मास कलश स्थापना

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 28 जुलाई । संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परम् प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी, आर्यिका 105 अचल मति माताजी ससंघ 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बिलासपुर छतीसगढ़ में विराजमान हैं ।

जैन सभा अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि ब बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि गुरदेव की असीम कृपा से माताजी ससंघ का चातुर्मास बिलासपुर जैन सभा को प्राप्त हुआ है । हम सभी का सौभाग्य होगा जब माताजी ससंघ का 30 वाँ एवं बिलासपुर जैन समाज का ” द्वितीय चातुर्मास” की स्थापना होगी। जिसे हम सभी “अद्वितीय चातुर्मास” बनाने का प्रयास करेंगे।

दिनांक 02.08.2026 दिन रविवार, समय दोपहर 1.00 बजे स्थान-आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज संत भवन, क्रांति नगर, बिलासपुर में “माताजी ससंघ”, ब्रह्मचारणी मंजू दीदी ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी के सानिध्य में “मंगल कलश स्थापना” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होगी।

प्रचार प्रसार प्रभारी अमरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा में मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से आचार्य श्री जी की “महा पूज़न” संगीतमय प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टहरका वाले के सान्निध्य में होगी । भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलश की बोलिया, द्वय माताजी के मंगल प्रवचन होंगे।


इस अवसर पर सकल जैन समाज के प्रत्येक वर्ग, महिलाएं , बच्चे, पुरुष, सभी महिला मण्डल, नवेध्यम एवं जैनत्व ग्रुप, मुनि सेवा संघ, वीर सेवा दल तीनो मंदिर जी के पदाधिकारी गण सभी की उपस्थिति रहेगी । महिलाएं हथकरघा की लाल साड़ी एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ते पैजामे में रहेंगे। सभी आगुंतकों के आवास की एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी ।

Chhattisgarh