26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक स्कूल राजनांदगांव का रहा दबदबा

26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक स्कूल राजनांदगांव का रहा दबदबा

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुलाई । जशपुर में 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग संभाग को ओवरऑल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा सहित प्रदेश के पांच संभागों की टीमों ने भाग लिया। हॉकी स्पर्धा के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्गों में दुर्ग संभाग की टीम ने सभी मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी दलों को 8 से 10 गोलों के बड़े अंतर से पराजित किया और सभी वर्गों में विजेता बनकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

Chhattisgarh