CSMCL ओवरटाइम घोटाला : EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

CSMCL ओवरटाइम घोटाला : EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुलाई । छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के चर्चित ओवरटाइम घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए हैं।

EOW के अनुसार, सर्च कार्रवाई के दौरान ऐसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनसे प्रारंभिक तौर पर यह संकेत मिला है कि कथित घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल नामी और बेनामी संपत्तियां खरीदने में किया गया हो सकता है।

जांच एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

EOW का कहना है कि CSMCL ओवरटाइम घोटाले की जांच अभी जारी है और मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी सर्च और पूछताछ की कार्रवाई जारी रहेगी।

Chhattisgarh