नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ, विकसित भारत की दिशा में सशक्त पहल

नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ, विकसित भारत की दिशा में सशक्त पहल

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 5 अगस्त । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित देशव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ 4 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर परिसर में संपन्न हुआ।

यह महाअभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी भ्राता डॉ एन. आर. नवरतन, नशा मुक्ति केन्द्र की नोडल अधिकारी डॉ निहारिका ,डॉ विकास विशिष्ट अतिथि राजयोगीभारत भूषण, पीयूष एवं सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पाबहनजी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना आज की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। आगामी 6 से 20 अगस्त तक देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रतिज्ञा समारोह, रैलियां एवं जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस महाअभियान से जुड़कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम की कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी ने की ।

Chhattisgarh