गीदम (अमर छत्तीसगढ़) , 5 अगस्त 2026 ।
भारत अंतरिक्ष सफलता को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर नागपुर, महाराष्ट्र के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीकॉस्ट) के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जिला स्तर पर इसरो आउटरीच कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
गीदम विकासखंड के एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रतिष्ठात्मक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधित्व 3 अगस्त 2026, सोमवार को भव्य रूप से किया। ईसरो आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान, सैटेलाइट व रॉकेट मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) – रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर नागपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आनंद अरूर ने भारतीय अंतरिक्ष उपलब्धि, सैटेलाइट व रॉकेट प्रक्षेपण मिशन विषय पर लोकप्रिय व्याख्यान पीपीटी के माध्यम प्रस्तुति दी।
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (सीकॉस्ट) के वैज्ञानिक डॉ एमके बैग ने नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच से भारत एवं छत्तीसगढ़ का विकास पर प्रकाश डाला।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं जिला मिशन समन्वयक हरीश प्रताप गौतम ने बच्चों को ज्ञान-विज्ञान का प्रेरणा दायक विषय से प्रोत्साहन किया।

इस कार्यक्रम में चित्रकला में प्रथम गुज्जो रवीना (कन्या शिक्षा परिसर जावंगा), द्वितीय अमित कु�

