राजनानंदगाव(अमर छत्तीसगढ़) 6 अगस्त। –8 अगस्त को आयोजित होने वाली 2 दिवसीय अंडर 19 जूनियर बालक बालिका शतरंज स्पर्धा दिग्विजय स्टेडियम हाल में दिग्विजय स्टेडियम समिति वा एलिगेंट कॉलेज के विशेष सहियोग से आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा में 85शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमे राजनांदगांव के अन्तराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी सालिक नवाज़ मनिहार, दुर्ग जिले से अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी कु.परिधि लिल्हारे,एन.आर.सी.ए.संस्था से छुरिया से राहत क़ुरैशी, डोंगरगढ से लक्षिता राठी,राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी 7 वर्षीय कियारा श्री रेड्डी ,वा प्रतिभास्थली ज्ञानोदय स्कूल ,रॉयल किड्स,रायपुर,बालोद वा दुर्ग, से भी इस स्पर्धा में शतरंज खिलाड़ि भाग ले रहे है.

प्रतियोगिता कार्यक्रम के प्रभारी रामप्रसाद पाल ने बताया कि यह स्पर्धा 6 चक्रों में अंतराष्ट्रीय स्विस नियमो द्वारा खेली जाईगी.इस टूर्नामेंट के निर्णायक भिलाई के मिथलेश बंजारे होगे..प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त शाम 4.00 बजे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की उपस्थिति में किया जा ए गा.

