राजनांदगांव भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला : डोंगरगढ़ मंडल इकाई भंग, 5 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

राजनांदगांव भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला : डोंगरगढ़ मंडल इकाई भंग, 5 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 6 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ मंडल में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूरी मंडल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने डोंगरगढ़ के पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने का भी फैसला लिया है।

पार्टी संगठन के इस निर्णय को डोंगरगढ़ में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, मंडल स्तर पर जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया है कि डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का पुनर्गठन जल्द किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। वहीं, निष्कासित किए गए पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी अनुशासन के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा ने यह बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद डोंगरगढ़ मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

Chhattisgarh