राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 17 अगस्त । राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित मिस्टर एवं मिस ग्लोबल इंडिया मॉडलिंग शो में राजनांदगांव के सोमिल जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों एवं क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में लगभग 25 प्रतिभागियों और लड़कियों की श्रेणी में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सोमिल जैन ने अपनी शानदार प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मॉडलिंग प्रतिभा के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से राजनांदगांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

