सेकेंड इनिंग ग्रुप ने किया गुरुजनों का सम्मान

सेकेंड इनिंग ग्रुप ने किया गुरुजनों का सम्मान

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) शिक्षक दिवस के अवसर पर सेकेंड इनिंग ग्रुप द्वारा शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 में निवासरत शिक्षक संजीव शर्मा, अनुराग वर्मा एवं हरीश देवांगन का सम्मान किया गया।


इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने गुरुजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर तथा गुलाल लगाकर सम्मानित किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।


कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा, संस्कार और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान करना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।


सेकेंड इनिंग ग्रुप की इस पहल की कॉलोनीवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सेकेंड इनिंग ग्रुप के अध्यक्ष श्री अशोक चौबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Chhattisgarh