सोमनी थाना में पकडे 14 भैस लाकर गौशाला पिंजरापोल छोड़े, मोहारा नदी पुल से 4 दुर्घटनाग्रस्त गाय ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाए

सोमनी थाना में पकडे 14 भैस लाकर गौशाला पिंजरापोल छोड़े, मोहारा नदी पुल से 4 दुर्घटनाग्रस्त गाय ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाए

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 सितम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के अन्य क्षेत्रो में दुर्घटना का शिकार हो रहे मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम का मवेशी धरपकड टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम द्वारा गठित टीम दो पालियो में दिन व रात चैक चैराहो में बैठे एंव घुमंतु मवेशी पकडने का कार्य प्रतिदिन कर रही है

वही बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मवेशियो को ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला पहुंचाने के साथ साथ मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायतो के आधार पर भी मवेशी पकड काजी हाउस छोडा जा रहा है।

मवेशी धरपकड अभियान के तहत आज व कल रात में चैक चैराहो से 22 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहुॅचाया गया।

जहाॅ दाना पानी के अलावा गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है। साथ ही सोमनी पुलिस द्वारा जप्त किये गये 14 भैस निगम की टीम द्वारा सोमनी थाना से लाकर गौशाला पिंजरापोल छोडा गया। मवेशियो को दुर्घटना से बचाने उनके गले मेे रेडियम पट्टी बाध सिंग में रेडियम टेप  लगाया जा रहा है।


मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम निगम आयुक्त मरकाम के मार्गदर्शन में चैक चैराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत दो पालियो में आज व कल रात इंदिरा नगर, नंदई चैक, नंदई कुॅआ चैक, आर.के.नगर, रेवाडीह रोड, आदि क्षेत्रो से 22 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे, वही मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत के आधार पर ममता नगर, तुलसीपुर, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास, सिंधी कालोनी, शंकरपुर,हाईवे रोड के पास से 13 मवेशी पकड कांजी हाउस छोड शिकायत का निराकरण किया गया। काजी हाउस में रखे मवेशियो को छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जा रहा है।

Chhattisgarh