कर्मचारियों ने भरी हुंकार 30 को करेंगे मंत्रालय घेराव

कर्मचारियों ने भरी हुंकार 30 को करेंगे मंत्रालय घेराव

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 11 सितंबर । आर्थिक शोषण के खिलाफ पांच मांगों को लेकर इंद्रावती भवन के गेट के सामने एक मांग एक मंच अभियान के तहत प्रदेश भर से आए 55 कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

पांच मांग जिसके लिए प्रदर्शन किया गया

मोदी की गारंटी के तहत अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए, नगरीय निकाय के कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन लागू किया जाए, स्वास्थ्य विभाग में ठेका पद्धति को पूरी तरह से बंद हो, नियमित कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए मध्य प्रदेश की भांति 20 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार का आदेश जारी किया जाए और जनवरी 2026 की स्थिति से कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता का आदेश जारी किए जाए

सांकेतिक प्रदर्शन को इन्होंने किया संबोधित
डॉ डी पी मनहर, करन सिंह अटेरिया , जयनारायण श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, गोपाल साहू , अनिल पांडेय, महेंद्र सिंह राजपूत, सुजान बिंद, बीजापुर की अंजू गोरला, विकास सिंह राजपूत संजय तिवारी पी आर साहू शरद दुबे ओपी शर्मा अनिल पांडे ऋषिकांत मोहरे आदि ने संबोधित किया। संचालन विद्याभूषण दुबे और आभार प्रदर्शन , जितेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।

ये नारे लगाए गए
नियमित कर्मचारी पेंशनर का नियमित कर्मचारी और नगरीय निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा अनियमित कर्मचारियों को नियमित करो नियमित करो, स्वास्थ्य विभाग में ठेका प्रथा बंद करो बंद करो, DA तो तुमको देना होगा देना होगा देना होगा, DA एरियर्स ले के रहेंगे ले के रहेंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करो लागू करो, नगरीय निकाय में पुराना पेंशन लागू करो लागू करो नारे लगाया गया।

मंत्रालय घेराव का लिया निर्णय
प्रदर्शन के बाद आयोजित बैठक में मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 30 अक्टूबर को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।

Chhattisgarh