राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 11 सितंबर। जिलेवार स्मार्ट मीटर स्थापना की स्थिति इस प्रकार है ;-
राजनांदगांव जिला :- 2,09,103 स्मार्ट मीटर स्थापित
कबीरधाम (कवर्धा) जिला :- 1,17,302 स्मार्ट मीटर स्थापित
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला :-81,828 कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य पूर्ण
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला :- 56,988 स्मार्ट मीटर सक्रिय
इस प्रकार राजनांदगांव क्षेत्र के चारों जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य व्यापक स्तर पर जारी है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस आधुनिक मीटरिंग व्यवस्था से जुड़ चुके हैं।
अफवाहों पर ध्यान न दें, अधिकृत जानकारी पर करें भरोसा
सीएसपीडीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं अपुष्ट जानकारियों पर ध्यान न दें। स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्युत विभाग के अधिकृत माध्यमों एवं अधिकारियों से ही जानकारी प्राप्त करें।
स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य विद्युत बिलिंग में सटीकता, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है।

