राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 16 सितंबर । जे एल एम गायत्री विद्यापीठ द्वारा आयोजित इन्टर स्कूल स्पेल बी प्रतिस्पर्धा में युगांतर पब्लिक स्कूल के प्रथम गोयल कक्षा बारहवीं, ओजस श्रीवास्तव कक्षा ग्यारहवीं, शुभाशीष डड़सेना कक्षा दसवीं, मौलिक अग्रवाल कक्षा नवमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया और विद्यालय को विजेता की ट्रॉफी दिलाई।
नगर भर के विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच इस तरह की उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। इन प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने कुशल अभिव्यक्ति के साथ आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य किया। यही नहीं प्रतियोगिताओं ने उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
जिससे उन्होंने अपनी रचनात्मकता और भाषाई कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह तथा विभागाध्यक्ष कंचन सोहल सहित अंग्रेजी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इन विद्यार्थियों को बधाइयाँ दी हैं।

