रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 36 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 50 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 36 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 50 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

डोंगरगांव(अमर छत्तीसगढ़) 17 सितंबर । डोंगरगांव नगर में 16 सितंबर 2026 को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी संस्कृति भवन में श्री नंदेश्वर जन जागृत युवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

शिविर में लगभग 50 से 52 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया, वहीं 36 रक्तवीरों ने रक्तदान कर इस सामाजिक एवं जनसेवा के अभियान में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री राम कुमार गुप्ता जी, डोंगरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दीना पटेल जी, डोंगरगांव नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता जी एवं नगर पालिका CMO श्री विनम्र जेना ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई।

इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजी त्रिपाठी जी, एल्डरमैन श्री गुलशन हिरवानी जी, जिला भाजपा महामंत्री श्री डिकेश साहू जी, पार्षद श्रीमती पद्मिनी ठाकुर जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री हेमंत चोपड़ा जी, मंडल महामंत्री श्री सतीश पांडे जी, नगर पालिका पार्षद श्री करुणा मालकर जी, पार्षद श्रीमती कोमल साहू जी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।

कार्यक्रम के सह-सहयोगी के रूप में हेलमेट संगवारी एवं CARE Garden Welfare Society का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के कर्ताधर्ता एवं श्री नंदेश्वर जैन जागृत युवा समिति के अध्यक्ष श्री सिद्धम चोपड़ा ने कहा कि, “रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा जैसे जनहित के कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। नागरिकों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। आने वाले समय में समिति द्वारा इससे भी बड़े और बेहतर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जाएगी।”

आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी 36 रक्तवीरों, स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले नागरिकों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं सह-सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh