राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) राजगामी संपदा न्यास की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी ने की। सर्वप्रथम रानी सूर्यमुखी देवी जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्य: सीईओ श्री मारकंडे, शैलेंद्र अग्रहरि आबिद बेग, अशोक चतुर्वेदी, गणेश राम साहू, देव कुमार बंजारे, राजेन्द्र कुमार पटेल, चंदन राम यादव, राजकुमार यदु, जितेन कुमार यादव, नीलमणि यादव, विमला यादव, अश्विनी यादव, ओम प्रकाश साहू सहित अन्य ट्रस्टीगण। प्रथम आगमन पर सीईओ मारकंडे जी का स्वागत किया गया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
- कॉम्प्लेक्स निर्माण: कमला कॉलेज परिसर के सामने एक नया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें 40 से अधिक दुकानें होंगी।
- मंदिर जीर्णोद्धार: मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु स्थल निरीक्षण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निरीक्षण उपरांत राशि स्वीकृत की जाएगी।
- प्रतिमा स्थापना: रानी सागर में रानी सूर्यमुखी देवी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
- किराया वसूली: किराएदारों से किराया वसूल किया जाएगा। अवैध किराएदारों की दुकानों को सील किया जाएगा।
- वाइडनर स्कूल जांच: वाइडनर स्कूल में गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में कलेक्टर द्वारा जांच समिति गठित करने हेतु पत्र लिखा जाएगा।
- पुजारियों के मानदेय में वृद्धि: पुजारियों का वेतन ₹2500 से बढ़ाकर ₹5000 किया गया।
- भूमि चिन्हांकन: राजगामी की जमीनों पर बोर्ड, साइन बोर्ड और वॉल राइटिंग की जाएगी ताकि स्पष्ट हो सके कि यह राजगामी संपदा की भूमि है।
- ऑडिट: वर्ष 2023 से अभी तक राजगामी संपदा का ऑडिट नहीं हुआ है, उसके ऑडिट हेतु

