राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजनांदगांव के महिला वेट लिफ्टरो ने जुनियर व सिनियर वर्ग चैम्पियनशीप ट्राफी जीता

राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजनांदगांव के महिला वेट लिफ्टरो ने जुनियर व सिनियर वर्ग चैम्पियनशीप ट्राफी जीता

राजनांदगांव:- 24वीं सब जुनियर (बालक-बालिका) एवं अस्मिता खेलो इंडिया (बालिका – महिला) भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता कंाकेर जिले के मिनी स्टेडियम में 11 से 13 सिंतम्बर 3 दिवसीय आयोजित की गई, राजनांदगंाव के भारोत्तेलन संघ के अध्यक्ष अमित अजमानी जी बताया कि इस 3 दिवसी भारोत्तोलन प्रतियोगित छ.ग. प्रदेश भारोत्तोलन संघ के मार्गदर्शन में किया गया।

जिसमें उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग संासद एवं संरक्षक छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ विजय बंघेल, संघ के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, विधायक कांकेर आशाराम नेताम की उपस्थिति में हुआ, और समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद , योगेश साहू की मौजूदगी में हुआ।


राजनांदगांव जय भावानी व्यायाम शाला के 22 बालक-बालिका-महिला वेट लिफ्टिर खिलाड़ी राजनांदगांव जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए वेट लिफ्टिंग टीम में 5 गोल्ड, 4 सिल्वर, 9 ब्राऊंस मेडल कुल 18 मेडल जीतकर ओवर ऑल सिनियर व जुनियर चैम्यिपनशीप विजेता की ट्राफी अपने नाम किये ।

वही सब जुनियर चैम्पियनशीप में उप विजेता रर्नर ट्राफी अपने नाम किये राजनांदगांव के सिनियर व जूनियर महिला टीम ने सर्वाधिक अंक पाकर चैम्पियनशीप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाई कांकेर में आयोजित इस स्पर्धा में 26 जिला, 3 युनिट  लगभग 200 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर में हिस्सा लिया इस स्पर्धा में यूथ वर्ग में प्रथम-महजबिन खान, द्वितीय-जानवी साहू, योषिता कुलदिप, तृतीय -खुशी रंगारी, जाराखान, चतुर्थ-गोदावरी यादव-जुनियर वर्ग में प्रथम- मानसी यादव, भूमि सिंह, रूसना फरहिन, द्वितीय-अंशूल सोनवानी, तृतीय-खुशी रंगारी, महजबिन  खान, मुस्कान यादव, सिनियर वर्ग समूह में प्रथम- सोनाली यदु, मानसी यादव, द्वितीय- भूमि सिंह, रूसना फरहिन, तृतीय- खुशी रंगारी, जानवी साहू, अंशुल सोनवानी, बालक युथ वर्ग समुह में प्रथम- रेहान खान, तृतीय- कौशेन नवाज, ऋिषराज देवांगन, वीर सिंह ठाकुर, सौम्य यादव, इस टिम के कोच अशोक श्रीवास एवं झिरझिम मैगी थे।

Chhattisgarh