राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 25 सितंबर ।जिला देवांगन समाज द्वारा विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान महादान अभियान से जुड़कर 42 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान कर पुनीत आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता प्रदान समाज हित जनहित में यह उल्लेखीय कार्य सभी रक्तवीरों द्वारा किया गया।

जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजू गुजराती जिला कोषाध्यक्ष, अम्बर जोशी, नेहरू रजक जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मण देवांगन जिलाध्यक्ष देवांगन समाज, अवधेश त्रिपाठी जी, देवनारायण कुंभकार एल्डरमैन, संदीप साहू मंडल अध्यक्ष कौड़ी कसा, शत्रुध्न चुरेंद्र जनपद सदस्य, श्रीमती सुरेखा मंडावी जनपद सदस्य एवं अन्य सभी देवांगन समाजिक माताओं व भाइयों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

