नगपुरा दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़) 26 सितंबर ।
आज श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ -नगपुरा में श्री बांट जैन श्री संघ मुम्बई यात्रा ग्रुप के साथ एक ही परिवार के 6 मुमुक्षुओ का तीर्थ की ओर से बहुमान किया गया।————–
दीक्षार्थी
① श्री दिलीप भाई शाह (पिता)
② श्रीमती ललिताबेन दिलीप भाई शाह(माता)
③ श्री दीक्षित भाई दिलीप शाह (पुत्र)
④ श्रीमती सिल्वर बेन दीक्षित भाई शाह(पुत्रवधू)
⑤ श्री विरांश कुमार दीक्षित भाई शाह (पौत्र)
⑥ श्री आर्यांशी दीक्षित भाई शाह (पौत्री)
दिनांक 18 फरवरी 2027 को पालीताणा में प पू आचार्य श्री सोमसुंदर सूरीश्वर जी म सा के वरद हस्ते रजोहरण स्वीकार कर दीक्षा अंगीकार करेंगे
तीर्थ की ओर दासमलजी पोरवाल, सचिन पोरवाल, पंकज शाह, जशोदाबेन पोरवाल,सोनल पोरवाल ने श्री फल साल के तीर्थपति की प्रतिमा भेंट कर दीक्षार्थीयो का सम्मान किया, दुर्ग के राकेश दुगड़ ने संयम संवेदना के शब्दों से दीक्षार्थियों के सुखद सुंदर और मंगलमय संयम जीवन की शुभकामना दिए, पारस सेठिया ने संयम अनुमोदना गीत प्रस्तुत किए।


