ब्यावर/जोधपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 सितंबर ।
अ.भा. श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ_ द्वारा जोधपुर में आयोजित गुणी अभिनंदन समारोह प. पू. आचार्य भगवन्त हीरा चंद जी म. सा. की पावन निश्रा मे अ.भा. श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ ब्यावर के वरिष्ठ सदस्य हस्तीमल गुलेच्छा को वरिष्ठ स्वाध्यायी के पद से अलंकृत किया गया। इस गरिमामयी सम्मान से ब्यावर जैन संघ मे ख़ुशी की लहर दौड़ गईं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा ब्यावर के मंत्री दुलीचंद मकाणा ने बताया की श्रीं गुलेच्छा पिपलिया बाजार स्तिथ स्थानक मे वर्ष पर्यन्त स्वाध्याय करते है एवं पर्वाधीराज पर्युषण पर्व मे अपनी सेवाये अन्य नगर मे भी देते है और इस कड़ी मे कई सदस्य जुड़े है आपकी प्रेरणा से युवाओ मे स्वाध्याय के प्रति जागरूकता आई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा ब्यावर द्वारा भी गुलेच्छा का बहुमान किया गया
आज के कार्यक्रम मे संघ अध्यक्ष प्रदीप बोहरा एवं सुरेन्द्र औसतवाल, पदम बिनाकिया, अनील श्रीश्रीमाल, मयंक तातेड, नेमीचंद कावड़िया, सुरेश रांका एवं कुणाल खेतपालिया उपस्तिथ रहें।
अंत मे संघ मंत्री दुलीचन्द मकाणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गुलेच्छा के उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घआयु की मंगल कामना की।

