चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 10 अक्टूबर।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो के वातावरण का प्रसार हो इस मंगल भावना से 18 अक्टूबर रविवार से अहिंसा परमो धर्म का उदघोष करते हुए नवपद ओली जी आरम्भ होगी । जिसमें श्रद्धालु पूर्ण अहिंसा का पालन करते हुए आयम्बिल तप आराधना करते हैं ।

अमावस्या पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई । वर्धमान चोपड़ा , मंजू कोठारी , दीप्ती बैद द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न हुआ । अमावस्या पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से प्रभावना रखी गई ।

दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी अशोक अरुणा कोठारी , मोहन लाल मनीष नमन पगारिया , मनोहर लाल पुगलिया , श्रीमती मंजू महेन्द्र कोठारी , जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद व गुप्त भक्त परिवार हैं ।

Chhattisgarh