इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता

इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 12 अक्टूबर।
हमारे छत्तीसगढ़ में आयोजित पहली इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता दिनांक 2 से 4 अक्टूबर को संपन्न हुई,जिसमें 1200 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया।

राजनांदगांव के गायत्री करातेका के कराते प्रशिक्षक सेंसई जयप्रकाश साहू के मार्गदर्शन में 17 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण,10 रजत और 8 कास्य पदक कुल मिलाकर 30 पदको पर कब्जा जमा कर इस प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया।

गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों में के नाम इस प्रकार हैं-मोक्ष साहू,योजित साहू,मेहल राजगढ़(दो गोल्ड),सचेतन चौगुले(दो गोल्ड), मोक्ष साहू,तृप्ति अहीर,जिज्ञांशुसाहू,हर्षिता प्रजापति,रुद्र सराफ,याना सरोदे।सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी- अयांश जैन,मोक्ष साहू,जिज्ञांशु साहू,वारीया टेम्बेकर,नवीन साहू,अदिति ठाकुर,अंशुल मानकर,रुद्र सराफ,याना सरोदे।ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त खिलाड़ी- अयांश जैन,योजित साहू,मोक्ष साहू,तोमन सोनकर,नवीन साहू,वारीया टेम्बेकर,हर्षिता प्रजापति,भावेश खरे रहे।

Chhattisgarh