राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 16 अक्टूबर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के सम्मुख गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सदभावना दीप प्रज्ज्वलित कर शांति, प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर सरदार बल्देव सिंह भाटिया, एडवोकेट शारदा तिवारी, समाजसेवी चम्पादेवी गुप्ता, राजाराम मैज प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर सुश्री अंशिका गुप्ता, समाजसेवी निर्मला शर्मा, सकल जैन समाज के अध्यक्ष विनय डढ्ढा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद, सीए राजेश बाफना, व्यवसायी उत्तम गिड़िया, व्यवसायी राजकुमार बाफना, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सचिव अजय शुक्ला तथा अग्रवाल समाज के संरक्षक सुरेन्द्र गोयल ने सद्भावना दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज राजनांदगांव की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी सहित कुन्ती बहनजी, केशर बहनजी, प्रभा बहनजी, रम्भा बहनजी एवं ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई उपस्थित रहे।
चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन एवं सदभावना दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

