शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि एम डी ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि एम डी ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 अक्टूबर। शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, आर.के. नगर, राजनांदगांव में रविवार, 11 अक्टूबर को छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी, राजनांदगांव के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरीन गोंडवाना समाज के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नेताम, गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.एल. कुमरे, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक लोकेश चतुर्वेदी, सहायक खाद्य अधिकारी धरमु किरंगे, रोहित घराना, बिट्टू कोमरे एवं सुशील नेताम सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम.डी. ठाकुर ने छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडावी, उपाध्यक्ष रुस्तम नुरेती, सचिव मनीष रावत सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

अवसर पर डॉ. बी.एल. कुमरे, मुकेश ठाकुर, धरमु किरंगे एवं अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक मोहनीश उइके, नागेश भुवर्य, हरेन्द्र तराम सहित जिले एवं नगर के विभिन्न छात्रावासों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Chhattisgarh