दुर्ग ने जीता खिताब, राजनांदगांव दूसरे और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा…. 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता

दुर्ग ने जीता खिताब, राजनांदगांव दूसरे और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा…. 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 18 अक्टूबर । हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की टीमों के लगभग 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी एवं कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन; श्री आर. एस. पाण्डेय, एकेडमी डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन; श्री धनंजय सिंह, प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल; श्री प्रिंस मिश्रा, सचिव, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़; श्री शुभम पींचा, डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित श्री शैलेश दीक्षित एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता दुर्ग, उपविजेता राजनांदगांव एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रायपुर की टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh