गौ हत्या पर सख्त रुख, दोषियों को मिले कठोर सजा : खूबचंद पारख

गौ हत्या पर सख्त रुख, दोषियों को मिले कठोर सजा : खूबचंद पारख

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 अक्टूबर।

शहर की प्राचीन संस्था गौशाला पिंजरा पोल के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने गौरीनगर क्षेत्र में गौवंश हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। गौवंश हमारी आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग है। ऐसे पूजनीय गौवंश की हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव में इस तरह की घटना का सामने आना बेहद शर्मनाक है। इस मामले में शामिल दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शहर की सबसे पुरानी संस्था गौशाला पिंजरा पोल के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने शहर के गौरीनगर क्षेत्र में सामने आई गौवंश हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव अहिंसा, करुणा, दया और जीवों के प्रति संवेदना का संदेश देती रही है। ऐसे में गौवंश के साथ इस प्रकार की क्रूरता किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। श्री
[19/10, 18:50] Mummy: खूबचंद पारख ने दोहराया कि गौवंश की हत्या जैसी घटनाएं समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। दोषियों को कड़ी सजा मिलना ही पीड़ित समाज की भावनाओं के प्रति सम्मान और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करने का माध्यम होगा।

Chhattisgarh