पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर जिले के थाना/ चौकी स्तर पर दुर्गा / दशहरा उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की गई बैठक

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर जिले के थाना/ चौकी स्तर पर दुर्गा / दशहरा उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की गई बैठक

बेमेतरा (अमर छत्तीसगढ़) 19 अक्टूबर।

• पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर जिले के थाना/चौकी स्तर पर दुर्गा / दशहरा उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की गई बैठक।

• मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने ली शांति समिति की बैठक।

• शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने बेमेतरा पुलिस ने समिति के पदाधिकारियों से किया सहयोग का आह्वान, नियमों के पालन की दी समझाइश।

• असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश।

• ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे संचालन में निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना/चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

   *बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव कायम रखने तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में समितियों को निर्देशित किया गया कि विसर्जन निर्धारित एवं सुरक्षित मार्गों से व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने, जुलूस को अनुशासित ढंग से आगे बढ़ाने तथा मार्ग में अनावश्यक रुकावट या जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी, तालाब अथवा अन्य जलाशयों के आसपास सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई।

*पंडाल में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, जुआ, अवैध शराब, नशीले पदार्थों अथवा साम्प्रदायिक उपद्रव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी सदस्य द्वारा नशे का सेवन नहीं करने तथा किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र नहीं रखने की हिदायत दी गई।

*मां दुर्गा पुजा, मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी मां दुर्गा पूजा समितियां यह सुनिश्चित करें कि पूजा पंडालों एवं विसर्जन मार्गों पर आवागमन बाधित न हो। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न किए जाएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध न करें, ताकि आम नागरिकों के साथ-साथ एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को आवागमन में परेशानी न हो।

*ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे संचालन के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का ध्यान रखने तथा किसी भी धर्म या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अशोभनीय गानों, नृत्य एवं कार्यक्रमों से बचने की समझाइश दी गई।

*बेमेतरा पुलिस ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की कि वे आपसी सहयोग, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व मनाएं। पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में बेमेतरा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी नागरिकों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।

Chhattisgarh