एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन का आयोजन

एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन का आयोजन

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 20 अक्टूबर।
वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्कूल कैम्पस, राजनांदगांव के तत्वाधान में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन का आयोजन स्थानीय वैसलियन स्कूल ऑडिटोरियम में हुआ। जिसमें जिले एवं अन्य जिलों में 13 कलीसियाई चर्चो ने भाग लिया।


भाग लेने वाले चर्चो में वेसलियन मेथीडिस्ट चर्च स्टेशन रोड राजनांदगांव, वेसलियन चर्च, भिलाई, मसीह मंदिर चर्च, गौरीनगर, मेनोनाईट चर्च राजनांदगांव, वेसलियन चर्च डोंगरगढ़ वेसलियन चर्च, डोगंरगाँव, वेसलियन चर्च, देवरी, स्प्रीचुउअल क्रिश्चिन चर्च, रायपुर, चर्च ऑफ गॉड, सेंट जॉन द चर्च राजनांदगांव, ए जी चर्च, महादेव नगर, आदि लगभग २०० महिला सदस्यों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।


सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में रेव्ह नीलीमा दानी (दुर्ग) द्वारा संदेश दिया गया। उसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन (गीत संगीत, तात्कानिलक भाषण, बाईबल क्विज,बाईबल की झलकियाँ) किया गया।


वेसलियन चर्च स्कूल कैंपस महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमति महिमा रंजन, उपाध्यक्ष श्रीमति कीर्ति हेमरोम, सचिव अध्यक्ष श्रीमति कुमुदिनी डेविड, कोषाध्यक्ष श्रीमति साधना विल्सन, सलाहकारो एवं समस्त महिला सभा सदस्यों द्वारा इस चतुर्थ सम्मेलन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।


साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में डॉ. मोन अब्राहम, श्रीमती मर्सी अब्राहम, रेव्ह फ्रँसिस नाग, मोजेस लाल, पॉस्टर तुरत ग्वाल, जितेंद्र नाग, श्रीमति ग्लोरी हेमरोम ने अपनी सेवाएँ दी।


इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्कूल कैंपस के पाजबान तुरत ग्वाल ने सभी आमंत्रित महिला सदस्यों, जवान सभा, संडे स्कूल के बच्चों, वेसलियन स्कूल के प्राचार्य श्री अजीत स्कॉट (अंग्रेजी माध्यम) एवं श्री रमन कुमार(हिन्दी माध्यम) का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त जानकारी महिला सभा अध्यक्ष श्रीमति महिमा रंजन द्वारा दिया गया।

Chhattisgarh