सर्वसमाज का निर्णय—कलेक्टर, एसपी, आयुक्त, महापौर सहित विधानसभा अध्यक्ष व सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन, तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन और नगर बंद की चेतावनी

सर्वसमाज का निर्णय—कलेक्टर, एसपी, आयुक्त, महापौर सहित विधानसभा अध्यक्ष व सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन, तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन और नगर बंद की चेतावनी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 अक्टूबर । शहर में मांस विक्रय की व्यवस्था निर्धारित करने, अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने तथा खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को अग्रसेन भवन में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, महापौर, विधानसभा अध्यक्ष, स्थानीय विधायक एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अग्रसेन भवन में एकत्र हो ज्ञापन सौंपने जायेंगे सुबह 10 बजे।

बैठक में मांग रखी गई कि शहर में मांस विक्रय एवम् परोसने वालों के लिए एक-दो स्थान चिह्नित किए जाएं, ताकि निर्धारित स्थानों पर ही मांस का विक्रय हो। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कार्रवाई करने तथा खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग की गई।

तीन दिन में कार्रवाई की मांग
सर्वसमाज ने निर्णय लिया कि संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर तीन दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर सर्वसमाज द्वारा जनआंदोलन शुरू करने और नगर बंद जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी जाएगी।


बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर संगठित रूप से आगे बढ़ने तथा प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने पर सहमति जताई।

Chhattisgarh