राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 अक्टूबर । मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम परिसर में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर रविवार -सोमवार की रात्रि में मनाई जाएगी।
इस अवसर पर स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को जड़ी बुटीयुक्त खीर प्रसाद का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलामंच नाचा पार्टी के द्वारा लोकगीत, नृत्य,गम्मत के अलावा लोक कला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनोरंजन के साथ ही लोक गीतों व लोक नृत्यों से भरपूर रहने वाली छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नाचा पार्टी के द्वारा गम्मत सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम लोक कलामंच के कलाकारों द्वारा कर्मा, ददरिया, सुवा, जस व पारंपरिक गीत व नृत्य के अलावा हास्य व्यंग्य प्रहसन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही लोक कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
संस्था ने आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम से भी सहयोग मांगा है। संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं से अपेक्षा की गई है कि वे अपना पंजीयन मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ पहुंचकर अवश्य कराएं।

