राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 अक्टूबर। . ओपर बैट्समेन रूद्र दशेरिया 20 चौके एवं 3 छक्के के मदद से 171 बाल में 118 रन बनाया। ट्राफी मैन ऑफ द मैच दिया गया। ओपनिंग जोडी में निहाल और रौनक मैदान में उतरे। रौनक 0 रन बनाकर राजवीर में बोल्ड ऑउट हो गये। पहला विकेट 1 रन पर रौनक के रूप में आऊट हो गया।
अर्जुन 20 रन, प्रिस 17 रन, निहाल सोनकर 6 रन पूरी टीम 232 रन बनाकर आल आऊट हो गई। एक्सट्रा के रूप में 56 रन मिला जिसमें व्हाईट 39, एल बी एक, नो बाल 7 रन प्राप्त हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीए बी की टीम ओपनिंग जोडी में शिवा और चीकू पहला विकेट 4 रन के योग पर ऑफस्पिन विजेन्द्र यादव के बाल पर बोल्ड आउट हो गया।
क्रमश: राजवीर 20 रन नाटआऊट, 12 रन चीकू, शिवा 4 रन, देविका 8 रन, 21 रन व्हाईट, नो बाल 3, 78 रन पर पूरी टीम आल आऊट हो गई। विजेन्द्र यादव 3 विकेट, निहाल 1, ईशान साहू 3 विकेट प्राप्त हुए।
इस प्रकार आरसीए ने 162 रन पर विजय हासिल किया। ऑनलाईन स्कोरिंग हुई। ऑनलाईन स्कोरर रौनक, अंपायर अब्दुल द्वारा किया गया। एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, रणजी आईपीएल प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्उे, अम्लाडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा, मनोज साहू एवं जोई थामस सहायक कोच सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला क्रिकेट के सभी कोच की ओर से उपरोक्त चयन होने पर सभी ने उ’जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

