नगर मेे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से मांस विक्रय करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही

नगर मेे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से मांस विक्रय करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 अक्टूबर। राजनांदगॉव निगम सीमाक्षेत्र के वार्ड नं. 13 गौरीनगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। अवैध निर्माण पर नगर निगम द्वारा संबंधित श्री अलीम खान को निर्माण तोडने नोटिस जारी किया गया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए आज प्रशासन एवं निगम का अमला गौरीनगर में अवैध निर्माण को जे.सी.बी. से ढहाया गया
।

नोटिस उपरांत किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नही होने पर आज सुबह प्रशासन एवं निगम का अमला अवैध निर्माण को जे.सी.बी. के माध्यम से ढहाने की कार्यवाही किए।

इस दौरान निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित एसडीएम गौतम पाटिल,डीएसपी एस.पी. तिवारी एवं तहसीलदार प्यारेलाल नाग सहित प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की मौजुदगी रही। अवैध निर्माण कर अवैध कारोबार संचालित करने वाले श्री अलीम खान का निर्माण तोडा गया। उक्त कारोबारी का अवैध रूप से मांस विक्रय करने पर पूर्व मे ठेला भी हटाया गया था।

महापौर ने कहा है कि किसी भी प्रकार के अवैध मांस विक्रय कारोबार पर जनभावनाओ के अनुरूप नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जावेगी।

Chhattisgarh