विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं ने अपने लेटरपैड पर भी दिया समर्थन, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं ने अपने लेटरपैड पर भी दिया समर्थन, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) । संस्कारधानी राजनांदगांव में शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में संचालित मांस , मटन , बिरयानी ,अंडे विक्रय की दुकानों को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने तथा खुले में मांस काटने और विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जुलूस निकाला और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।

विभिन्न समाजों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से हुई इस पहल में शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यालय पहुंचा, जहां कलेक्टर जितेंद्र यादव को ज्ञापन दिया गया।

इसमें सकल जैन श्री संघ, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, पटेल समाज, लोहाणा गुजराती समाज, सिन्हा समाज, यादव समाज, उदयाचल संस्था, गायत्री परिवार संस्था, लायंस क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स, माहेश्वरी समाज, साहू समाज, मारवाड़ी गौण ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म महासभा महिला मंडल तथा सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार सहित अन्य प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

Chhattisgarh