एकेडमी 360° में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, वी. विराट अय्यर एवं तुषार यादव बने विजेता

एकेडमी 360° में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, वी. विराट अय्यर एवं तुषार यादव बने विजेता

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 23 नवंबर । एकेडमी 360° द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ, दुर्ग के सहयोग से दो दिवसीय कुमारी शकुंतला सुराना स्मृति छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अंडर-15 क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 21 एवं 22 नवंबर को एकेडमी 360°, महावीर कॉलोनी, ऋषभ नगर, दुर्ग में किया गया। इसके साथ ही अंडर-9 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी पृथक प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ, दुर्ग के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव श्री तुलसी सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन एवं प्रबंधन मुख्य निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर श्री रॉकी देवांगन,आर्बिटर श्री अनिल शर्मा तथा आर्बिटर एवं शतरंज प्रशिक्षक श्री मिथिलेश बंजारे द्वारा किया गया। एकेडमी 360° के संचालक श्री सतीश सुराना, श्री आशीष सुराना एवं श्रीमती प्रेरणा सुराना भी पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

अंडर-15 वर्ग: प्रथम – वी. विराट अय्यर, द्वितीय – भौमिक सिंह चौहान, तृतीय – ईशान सैनी, चतुर्थ – शिल्प कुमार घोड़ेश्वर, पंचम – प्रांजल सिंह, षष्ठम – काश्वी जैन, सप्तम – सावी गौरी, अष्टम – शुभम सिंह, नवम – अक्ष राज एवं दशम – अवनीत सिंह गौर।

अंडर-9 वर्ग: प्रथम – तुषार यादव, द्वितीय – रहमी जेरेमियाह, तृतीय – मेधांश सोरी, चतुर्थ – अव्युक्त अग्रवाल एवं पंचम – परमार लाभ।

विशेष श्रेणी पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ बालिका (अंडर-15) – मडके इशिका, सर्वश्रेष्ठ अंडर-13 – कोंडप्पा हर्षिता, सर्वश्रेष्ठ अंडर-11 – तारिणी मोक्ष आचारी एवं सर्वश्रेष्ठ अंडर-7 – रुद्र प्रताप पुंडीर।

प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं पदक प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों के लिए पदक एवं ई-प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई।

एकेडमी 360° के संचालकों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए शतरंज संघ के पदाधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का सफल आयोजन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में तार्किक चिंतन, निर्णय लेने की क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हुए प्रदेश की शतरंज प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना रहा।

Chhattisgarh