राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में ACADEMY 360° का शानदार प्रदर्शन, जीते 63 पदक

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में ACADEMY 360° का शानदार प्रदर्शन, जीते 63 पदक

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 27 नवंबर । अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता 2026, 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता 2026 एवं 7वीं कूडो फेडरेशन कप 2026-27 में दुर्ग की ACADEMY 360° के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 63 पदक हासिल किए और दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

तीनों प्रतियोगिताओं में एकेडमी के कुल 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 33 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। एकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 24, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 एवं फेडरेशन कप में 17 पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता खिलाड़ी –

स्वर्ण पदक: हिमाक्ष साहू, नव्या राजपूत, अलंकृत चंद्राकर, होशिका साहू, दिशा जैन, सोनिका मालवी एवं अक्षत धांकर।

रजत पदक: हियांश जैन, ओजस्वी साहू, देवराज बघेल, यशवीर भारद्वाज, कौस्तुभ धांकर, काव्या मालवी, आन्या राजपूत, तेजस्वी चौरे, अधिराज सोनी, आरांशी जैन, वैभव देशमुख एवं रत्नेश शर्मा।

कांस्य पदक: दीक्षा जैन, दक्ष व्यास, प्रणित सुराना, अयांश जैन, सिया जेठानी, अनव सांखला, गुंजन मानिकपुरी, निधेश चौहान, भव्यांश गुप्ता, शांभवी राय, जाह्नवी राय, आध्या देशमुख, वैष्णवी शर्मा एवं आराध्या दुबे।

प्रतियोगिताओं में गर्व तंबोली एवं हर्षवर्धन यादव ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि में कुडो एसोसियेशन छत्तीसग़ढ के सचिव श्री राजा कौशल जी , एवं कुडो एसोसियेशन दुर्ग के सचिव श्रीमती लीलीमा सोनी जी एवं कोच श्री भूपत साहू की कड़ी मेहनत, निरंतर प्रशिक्षण और कुशल मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।

कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं ACADEMY 360° के संचालक श्री आशीष सुराना जी तथा ACADEMY 360° KUDO CLUB की अध्यक्ष एवं ACADEMY 360° की संचालिका श्रीमती प्रेरणा सुराना जी ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए अभिभावकों के विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इसी अवसर पर ACADEMY 360° KUDO CLUB की कोषाध्यक्ष श्रीमती हिमशिखा चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष श्री शान्तनु व्यास जी ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

उन्होंने खिलाड़ियों को जीत से प्रेरणा लेने, हार से सीखने तथा अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह उपलब्धि ACADEMY 360° सहित पूरे दुर्ग शहर एवं छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

Chhattisgarh