बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 26 नवम्बर 2026। विहार सेवा समिति, अभासा साधुमार्गी जैन संघ, बीकानेर के तत्वावधान में गत दिनों विहार सेवा कर्मी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में विहार सेवा कर्मियों को साधु-साध्वी जी के विहार के दौरान की जाने वाली सेवा, व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा एवं मर्यादा के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अनुभवी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भावना, विनय, समय की पाबंदी एवं विहार के नियमों की जानकारी दी गई।

शिविर में बड़ी संख्या में सेवा कर्मियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और सेवा कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को साधुवाद दिया तथा गुरु कृपा से विहार सेवा कार्य निरंतर गतिशील रहने की मंगल कामना की।




