बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 25 नवम्बर। साधुमार्गी संघ के आचार्य भगवन रामलालजी एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के आज्ञानुवर्ती मुनि व साध्वीवृंद का चातुर्मास कार्तिक पूर्णिमा को संपन्न हुआ।साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया संत-सतियों ने स्थान परिवर्तन व विहार करने स्वतंत्रता गुरु आदेशानुसार बुधवार से शुरू हो गई। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी संघ व साधुमार्गी जैन सेवा समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने विहार सेवा देने
आचार्यश्री व उपाध्याय प्रवर ने शिरपुर, महाराष्ट्र के सी.ए. मुमुक्षु अंकुश बाफना की भगवती दीक्षा 11 फरवरी 2027 को देने की स्वीकृति प्रदान की है। मुमुक्षु की माता शोभा देवी तथा पिता अनिल बाफना का सेठिया कोटड़ी में पहुंचने पर संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा व समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मुमुक्षु अंकुश बांठिया के परिवार से राम सेतु मुनि, साध्वी पुण्य प्रभा व साध्वी रामान्विता श्रीजी पूर्व में ही दीक्षित है।
पिंकी सेठिया की तपस्या की अनुमोदना
समर्पण महोत्सव चातुर्मास 2026 के दौरान 45 उपवास पूर्ण कर 46 वें उपवास का बुधवार को सेठिया कोटड़ी में आचार्य प्रवर रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि से प्रतियाख्यान लेने वाली श्रीमती पिंकी सेठिया धर्म पत्नी प्रमोद सेठिया की तपस्या की अनुमोदना की गई।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि श्रीमती सेठिया पूर्व में भी बेले, तेले और एक से 9 की तपस्या की लड़ी के साथ 108 बार तले की तपस्या, दो बार 8, तीन बार 9 के साथ 11,15,31,33 व 36 की तपस्या कर चुकी है।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, मंत्री सुरेश बच्छावत, वरिष्ठ श्रावक सुशील बच्छावत, सुशील बैद तथा अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा आदि श्रावक श्राविकाओं ने दीर्घ एवं कठिन तपस्या की हृदय से अनुमोदना करते हुए उतम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

