आचार्य प्रवर रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि ने किया विहार, प्रवचन व मांगलिक आज अरिहंत भवन में

आचार्य प्रवर रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि ने किया विहार, प्रवचन व मांगलिक आज अरिहंत भवन में



बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) , 26 नवम्बर। साधुमार्गी संघ के आचार्य भगवन रामलालजी एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि सहवृति मुनियों के साथ गुरुवार को मरोठी सेठिया मोहल्ले की सेठिया कोटड़ी से अपने सहवृति मुनियों के साथ विहार कर गंगाशहर स्थित अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के केन्द्रीय कार्यालय समता भवन पहुंचे।

मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री सुरेश बच्छावत, कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत, पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, साधुमार्गी जैन सेवा समिति की संरक्षक सुधा रामपुरिया, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति की महामंत्री प्रीति डागा, सहित बड़ी संख्या में संघ व समिति के पदाधिकारियों व श्रावक-श्राविकाओं ने जयकारा लगाते हुए सेठिया कोटड़ी से विदा किया ।

आचार्यश्री व उपाध्याय प्रवर ने सेठिया कोटड़ी से गंगाशहर समता भवन तक के मार्ग में मालू कोटड़ी सहित अनेक स्थानों पर अस्थाई प्रवास कर रही साध्वीवृंद के उत्तम स्वास्थ्य के साथ उतम संयम पालना का आशीर्वाद दिया।


साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि श्रावक-श्राविकाओं को आशीर्वाद देते हुए आचार्य प्रवर राम लाल जी म.सा. ने कहा कि हर काल व परिस्थिति में समता व समभाव की स्थिति में रहे। समता भाव दिखावे में नहीं आचरण, कार्य व्यवहार में होना चाहिए मानव जीवन का लक्ष्य समता साधना लक्ष्य चाहिए।


आचार्य प्रवर व उपाध्याय प्रवर के गंगाशहर में समता भवन पहुंचने पर गंगाशहर -भीनासर व बीकानेर के श्रावक श्राविकाओं ने स्वागत वंदन किया। इनमें दीपक सेठिया, सुनील सुराणा, निर्मल छलाणी, लूणजी सुराणा व सुरेंद्र सेठिया आदि ज्ञामिल थे।


अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि शुक्रवार को गंगाशहर में चौपड़ा स्कूल के पास अरिहंत भवन में आचार्य प्रवर रामलालजी का सुबह साढ़े आठ बजे प्रवचन होगा। संभावित कार्यक्रमों में दोपहर ढाई बजे ज्ञान चर्चा व साढ़े तीन बजे मांगलिक कार्यक्रम गंगाशहर में ही होगा।

Chhattisgarh