ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान मानसरोवर भवन 8 को उद्घाटित

ब्रह्माकुमारीज का ज्ञान मानसरोवर भवन 8 को उद्घाटित


राजनांदगांव ( अमर छत्तीसगढ़) 2 दिसम्बर। राजनांंदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर जिला मुख्यालय में स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रमुख संचाालिक व जिले में स्थित समस्त राजयोग सेवा केंद्र की प्रभारी ब.कु. पुष्पा बहन के अनुसार राजनांदगांव द्वारा राजयोग मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर बेहद सेवा के निमित्त बनकर तैयार हो चुका है।

जिसका भव्य उद्घाटन समारोह ब्रह्माकुमारीज़ माउण्ट आबू से पधारे संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका योगशक्ति परम श्रद्धेय सुदेश दीदी जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। संस्था के प्रचार-प्रसार प्रमुख ब.कु. मुरली सोमानी के अनुसार आगामी 8 दिसम्बर रविवार, समय: प्रात: 10: बजे, स्थान : ब्रह्माकुमारीज़ ज्ञान मानसरोवर डोंगरगाँव रोड, गोकुल नगर के आगे, बिजली सब स्टेशन के पास राजनांदगांव में ज्ञान मानसरोवर बेहद सेवा के लिए नवनिर्मित भवन ज्ञान मानसरोवर का लोकार्पण होगा।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के अतिथिगण मुख्य अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी जी संयुक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारीज़, माऊण्ट आबू., माननीय डॉ. रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी (संचालिका, राजयोग सेवाकेन्द्र भिलाई क्षेत्र), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी (क्षेत्रीय निदेशिका, इन्दौर जोन), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी (संचालिका, राजयोग सेवाकेन्द्र उज्जैन क्षेत्र), विशिष्ट अतिथि :, भ्राता अरूण साव (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), भ्राता संतोष पाण्डे (सांसद राजनांदगांव), बहन श्रीमती हेमा देशमुख जी (महापौर, राजनांदगांव), भ्राता मधुसूदन यादव (पूर्व सांसद, राजनांदगांव)।
ब.कु. पुष्पा बहन के मार्गदर्शन नेतृत्व व सानिध्य में राजनांदगांव में संचालित संस्था का परिचय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नारी शक्ति द्वारा संचालित विश्व की एकमात्र आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्था है।

इस संस्था की स्थापना स्वयं सत्यम शिवम सुंदरम परमपिता शिव परमात्मा ने साकार माध्यम दादा लेखराज के द्वारा सन 1936 में किया जिन्हें कर्तव्य के आधार पर हम प्रजापिता ब्रह्मा बाबा कहते हैं। वर्तमान में विश्व की पांचों महाद्वीपों के 145 देशों में लगभग 8000 सेवाकेंद्रों के माध्यम से विश्व शांति, विश्व एकता, और विश्व बंधुत्व की स्थापना हेतु सतत् कार्यरत है।

यह विश्व विद्यालय सही अर्थ में विश्व के सभी वर्गों के लिए है यहां जाति भेद, धर्मभेद, भाषा भेद नहीं किया जाता बल्कि यहां सभी से आत्मिक नाते से भाई-भाई मानकर व्यवहार होता है। इसका अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय भारत के राजस्थान राज्य के माउंट आबू में स्थित है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्रसंघ यूनिसेफ के साथ-साथ उसके आर्थिक एवं सामाजिक परिषद का सलाहकार सदस्य है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व शांति के लिए संस्था को पांच बार शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राजनांदगांवं लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलों में संचालित सेवा केंद्र।


संबंधित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र राजनांदगांव वरदान भवन, लालबाग, गली नं.1, संपर्क नं. 98271-63104। राजनांदगांव शिवधाम, बर्फानी आश्रम के पीछे, संपर्क नं. 95758-93840। राजनांदगांव दिव्यधाम, गौठान पारा, चिखली, संपर्क नं. 93020-40159। राजनांदगाव, कवर्धा, सुखधाम, सनसिटी रोड, संपर्क नं. 88171-72898। शिव ज्योति भवन, छीरपानी कॉलोनी, एस. पी. निवास के पीछे, मो. नं. 88273-42482। खैरागढ़ दिव्य संस्कृति भवन, किला पारा, सिद्धार्थ पेट्रोल पम्प के पीछे, मो. नं. 82696-76377। डोंगरगढ़ शिवशक्तिधाम, थाना चौक, पी.एच.ई. ऑफिस के पास, संपर्क नं. 91798-49386।

राजऋषि भवन मोंगरा कॉलोनी, वार्ड नं. 1, संपर्क नं. 81030-71148। डोंगरगांव अम्बागढ़ चौकी – ज्ञान ज्योति भवन, परमेश्वरी नगर, चिल्हाटी रोड, संपर्क नं. 94241-13835 – दिव्य जागृति भवन, कैलाश नगर, संपर्क नं.93021-50560। गण्डई राजमहल चौक, उदयपुर रोड, रानी मंदिर के पास, संपर्क नं. 78040-97472। छुईखदान मोहला भोजटोला रोड, वार्ड नं. 01, संपर्क नं. 93020-38133। संतोषी मंदिर कुण्ड के पास, बस स्टैण्ड के पीछे, संपर्क नं.62607-02792। पाण्डातराई स्टेडियम चौक, तरूण हदगिया का मकान, संपर्क नं. 96176-53818।

मानपुर सहसपुर लोहारा – वार्ड नं. 10, जैन मंदिर के सामने, मेन रोड, संपर्क नं. 94252-43306। कुण्डा – ग्राम पंचायत भवन के सामने, संपर्क नं. 87569-65629 तथा नियमित रुप इन सेवा कें्रदों में नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षण- प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक इसमें से किसी भी एक घंटा का चयन कर लाभ ले सकते हैं।

Chhattisgarh