जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव की बैठक संघ संम्पन्न

जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव की बैठक संघ संम्पन्न

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 दिसम्बर।
“छत्तीसगढ़ हॉकी” कार्यालय म्युनिसिपल स्कूल परिसर जी ई रोड में जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष  फिरोज अंसारी की अध्यक्षता व सचिव शिवनारायाण धकेता की उपस्थिति में संम्पन्न हुई।
 सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष ने पिछले वर्ष में किये हाॅकी के विकास के कार्य की जानकारी देते हुए इस वर्ष भी संघ को जो दायित्व मिले है उसे पूर्ण करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का सुझाव देते हुए कहा कि आगामी वर्ष 2025 में सर्वेश्वर दास स्मृति अखिलभारतीय हॉकी प्रतियोगिता फरवरी माह में आयोजित कराने हेतु समिति अध्यक्ष कलेक्टर से  मांग की जायेगी।
 तथा उच्च स्तर पर पत्रचार आयोजन हेतु पहल की जायेगी। प्रतियोगिता तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही एस्ट्रोटर्फ के सम्बंध में अब तक किये गए प्रयास के बारे में भी जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को दी गई ।तथा फ्लड लाइट व एस्ट्रोटर्फ के बदलाव के लिए सभी सदस्य जनप्रतिनिधि, प्रशासन, व शाशन  स्तर पर सतत सम्पर्क बनाकर इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।

आगामी वर्ष 2025 में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव द्वारा लीग हॉकी प्रतियोगिता जनवरी माह में आयोजित होना बताया। संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया कि इस वर्ष हॉकी नर्सरी के तीन महिला खिलाड़ी भूमिका, अनीशा, और आँचल ने राष्ट्रीय हॉकी शिविर में जगह बनाई है जिसमें अनीशा साहू और भूमिका साहु ने राष्ट्रीय हॉकी टीम में जगह बनाई है।
साथ ही सीनियर पुरुष वर्ग में -7 सीनियर महिला वर्ग में – 6 जूनियर बालक वर्ग में -4 जूनियर बालिका वर्ग में -6 सब- जूनियर बालक वर्ग में -6 तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में -9 कुल 38 खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चैंपिनशिप में भाग लेकर शहर को गौरान्वित किया।

उक्त सभी खिलाड़ियों का सम्मान संघ की आगामी आमसभा में किया जाएगा।आगामी दिनांक 22 से 29 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ लीग हॉकी प्रतियोगिता हेतु पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई ।

जिसमें जिला हॉकी संघ ने हर सम्भव मदद करने की बात कही वंही पिछले दिनों आयोजित सीनियर मॉर्निंग ग्रुप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने जानकारी प्रेषित की विगत दिनों कलेक्ट्रेट सभा में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि ओलम्पिक खेल में शामिल खेल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वाले स्थानिय खिलाड़ियो को  दिग्विजय स्टेडियम समिति  द्वारा राशि (भत्ता) देने की सहमति बनी है यह राशि का लाभ खेल संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को ही मिलेगा।

इस निर्णय हेतु  कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता मर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानिय जिले के जूनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को जिला हॉकी संघ की ओर से पाँच-पाँच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया ।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जो खिलाड़ी प्रदेश के बाहर ट्रायल दिलाने जाएगा उनके आने जाने का किराया व दैनिक भत्ता, जिला हॉकी संघ द्वारा दिया जाएगा।

 स्थानिय निर्णायक शकील अहमद को हीरो हॉकी इंडिया लीग में निर्णायक के रूप में चयनित होने पर व  तरुण यादव (बम्बू) तौफ़ीक़ अहमद और शसुखदेव निर्मलकर को वनरक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

  उक्त बैठक में जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव  शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन,सुश्री आॅशा थामस, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी,अब्दुल कादिर,महेन्द्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया, श्रीमती ममता गुप्ता, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, तुलसी सिन्हा,  शकिल अहमद, जावेद खान,  आशिष सिन्हा,खुशाल यादव मनीष सोनी,  कृष्णा यादव ,आदि उपस्थित थें।

Chhattisgarh