सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह 23 को

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह 23 को

अकलतरा(अमर छत्तीसगढ) 22 दिसम्बर । जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम झलमला में श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह दिनांक 23 दिसंबर को होगा।‌

इन सात दिनों में स्वयंसेवकों ने ग्राम के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, पचरी निर्माण, शिक्षा-जागरुकता, मतदाता-जागरुकता, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया साथ ही साथ कवि-सम्मेलन, भजन-संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ग्रामीणों का मनोरंजन भी किया।

इस सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो.(डॉ.) वंश गोपाल सिंह, अकलतरा विधानसभा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य कार्यक्रम अधिकारी (एन.एस.एस.) डॉ.नीता वाजपेयी, शास.महा. अकलतरा के प्राचार्य डॉ.मनेन्द्र मेहता, जांजगीर चांपा जिला के रा.से.यो. जिला संगठक एवं शास.नवीन महा. नवागढ़ के प्राचार्य बी.के. पटेल, रायगढ़ के रा.से.यो. जिला संगठक भोजराम पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अकलतरा श्रीमती शिवानी सुशांत सिंह, शास.प्राथमिक शाला झलमला के प्रधानपाठक चंद्रसेन बरेठ, शास.प्राथमिक शाला स्कूलपारा के प्रधानपाठक मनीष कुमार कैवर्त्य, श्रीमती द्रोपदी यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत झलमला, संस्था संचालक डॉ.जे.के. जैन सचिव अंकित जैन की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ.प्रतिमा रानी द्विवेदी, डॉ.राकेश सोनी, संतोष कुमार ध्रुव, संजीव चौहान, अरविंद मिरी, श्रीमती श्वेता सिंह चंदेल, शारदा शर्मा, गायत्री यादव, अनुज जैन, श्रीमती संध्या सिंह, साक्षी ओयाम, जागृता चौबे, ईशिका सोनी, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, साक्षी श्रीवास, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, सौरभ जायसवाल, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वासराम कश्यप, राजेश महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं कविता, हेमंत, शारदा, साहिल, उमेंश, सत्यम, दुर्गेश, रोहिणी, नेतृत्ता, पूनम, रश्मि सहित समस्त ग्रामवासी, हाईस्कूल के स्टॉफ, पूर्व माध्यमिक शाला के स्टॉफ एवं एन.एस.एस. इकाई के समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।

Chhattisgarh