राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 दिसम्बर। कबीर आश्रम राजा भानपुरी में प्रतिवर्षानुसार इस भी वर्ष 58 वर्ष कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य प्रवक्ता साध्वी ज्योती बाहेब कबीर आश्रम सुठालिया मध्यप्रदेश राजगढ़ से एवं साथ में साध्वी गीत साहेब बीमला बाहेब एवं कबीर आश्रम पिपरिया खैरागढ़ से संत श्री भूषण साहेब पधार रहे है।
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य कबीर की विचारो को जन मानस तक पहुंचाना एवं जन कल्याण आत्म कल्याण मानवता की सेवा प्रेम एकता समता सद्भाव सहिष्णुता को वास्तविक सच्चा धर्म निरूपित किया है। अब धर्म के नाम पर बाहरी कर्म काण्ड का बाहुल्य है। धर्म के नाम पर अंधविश्वास पाखण्ड मिथ्या महिमा चमत्कार आदि बात पर झूठी बात को प्रचारित करना कबीर साहेब के आदेश को आत्मसात कैसे करें।
इन सभी मार्ग संदेश देंगे उक्त कार्यक्रम को समस्त साहू समाज समस्त ग्रामवासी के सहयोग से होने जा रहे हैं उक्त कार्यक्रम साहड़ा परिवार की सानिध्य में श्री खेमचंद साहू एवं उक्त जानकारी रेवाराम साहू द्वारा दी गई है।