रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 फरवरी। राजधानी रायपुर में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का मैराथन प्रचार चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में शहर के 13 अलग-अलग वार्डों में कांग्रेस की सभाएं होगी। इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज सभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक 13 सभाएं होगी। वहीं इस दौरान सभाओं में महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे भी शामिल होंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज तीन अलग- अलग सभाओं को संबोधित करेंगे। बघेल की मालखरौदा, चंद्रपुर और बलौदाबाजार में सभाएं होगी। वहीं कसडोल में आयोजित रोड शो में भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
बीजेपी ने ली चुटकी
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है। कांग्रेस ने BJP के घोषणापत्र को लेकर कार्टून पोस्टर जारी किया है। जिसमें अटल विश्वास पत्र पर कांग्रेस ने कार्टून के जरिए तंज कसा गया है। पोस्टर में मोदी की गारंटी को डस्टबिन में डालते दिखाया गया है।