राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने आज हुए नगर निगम चुनाव पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज सभी वार्डो में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल से वे मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा के पछ में लोगों में जुनून की आंधी चल रही थी, अधिकांश मतदाता नगर निगम की खस्ताहालत करने के लिए कांग्रेस को दोष देते हुए भाजपा को विकास के लिए मतदान कर रहे थे।

इस बार सभी वार्डो में भाजपा के पंडालों में भारी भीड़ और भाजपा के प्रति उत्साह को देखते हुए उनका दावा है कि भाजपा के 40 पार्षद तथा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव 50000 से अधिक वोटो से विजय होंगे।
श्री पारख ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा संगठन ने एकजुटता के साथ कार्ययोजना बना कर पुराने एवं नए मंडल अध्यक्षों को तालमेल बना कर चुनाव लड़ा और चुनाव अभियान में तालमेल भी दिखाई दिया, वहीं इसके विपरीत कांग्रेस का चुनाव अभियान बिखरा बिखरा सा था।
