दल्लीराजहरा नगर पालिका में 25 साल बाद इस बार भाजपा के प्रत्याशी तोरण लाल साहू अध्यक्ष पद पर विजयी

दल्लीराजहरा नगर पालिका में 25 साल बाद इस बार भाजपा के प्रत्याशी तोरण लाल साहू अध्यक्ष पद पर विजयी

दल्लीराजहरा(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी ।- नगरीय निकाय का चुनाव इस बार बहुत ही चौंकाने वाला रहा ,सबसे बड़ी बात यह रही की दल्लीराजहरा नगर पालिका में 25 साल बाद इस बार भाजपा के प्रत्याशी तोरण लाल साहू अध्यक्ष पद पर विजयी हुए जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी तथा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल को पराजय का सामना करना पड़ा। एक प्रकार से देखा जाए तो पूरे प्रदेश में इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में परिवर्तन की लहर चल रही है इसलिए लगभग हर जगह बीजेपी ने विजयी पताका फहरायी।


दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे इसमें भाजपा के तोरण लाल साहू को 11792 मत तथा कांग्रेस के रवि जायसवाल को 7938 मत प्राप्त हुए । जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवांगन को 3249 तथा टकेश्वर सिंह को मात्र 126 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।
इसी के साथ पार्षदों में भी भाजपा का बहुमत दिखा। वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की शिवांगी ध्रुव, वार्ड क्रमांक 2 से पूनम मोनू जायसवाल भाजपा, वार्ड 3 से भाजपा के मनोज दुबे, वार्ड 4 से भाजपा के संजीव सिंह, वार्ड 5 से कांग्रेस की पुसई बाई साहू, वार्ड 6 से कांग्रेस की सुमरित उर्वशा, वार्ड 7 से भाजपा के वीरेंद्र साहू, वार्ड 8 से कांग्रेस की कालिंदी प्रमोद तिवारी, वार्ड 9 से निर्दलीय मेवा पटेल, वार्ड 10 से भाजपा की मलती, वार्ड 11 से भाजपा के निर्मल प्रकाश पटेल, वार्ड 12 से भाजपा की मोनिका, वार्ड 13 से कांग्रेस की अनीता सोनवानी, वार्ड 14 से कांग्रेस की प्राची चंद्र प्रकाश, वार्ड 15 से तरुण साहू भाजपा, वार्ड 16 से कांग्रेस के पवेन्द्र कुमार, वार्ड 17 से भाजपा की रेखा सहारे ,वार्ड 18 से भाजपा की अरुणा बाई, वार्ड 19 से निर्दलीय मोइनुद्दीन, वार्ड 20 से कांग्रेस के रोशन पटेल, वार्ड 21 से भाजपा के भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड 22 से भाजपा के सुरेश जायसवाल, वार्ड 23 से निर्दलीय प्रदीप बाघ, वार्ड 24 से भाजपा के विशाल मोटवानी, वार्ड 25 से भाजपा के प्रमोद कुमार, वार्ड 26 से निर्दलीय टी.ज्योति एवं वार्ड 27 से कांग्रेस के सूरज कुमार विजयी हुए।

Chhattisgarh