रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 23 फरवरी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने पंजाब प्रवास में पंजाब हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट जनजागरण अभियान एवं तर्कशील आंदोलन पर चर्चा हुई।
डॉ दिनेश मिश्र के साथ बैठक में तर्कशील पत्रिका के संपादक गुरमीत सिंह अंबाला, तर्कशील टी वी के निर्देशक डॉ मजीद आजाद, तर्कशील संस्था हरियाणा के कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह तर्कशील सोसायटी पंजाब के समन्वयक जसवंत सिंह, चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मलिक आदि शामिल रहे।

जिसमें सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ अभियान पर विचार विमर्श हुआ .डॉ. दिनेश मिश्र ने उन्हें छत्तीसगढ़ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी एवं किताबें भेंट की।.गुरमीत सिंह ने पंजाब से प्रकाशित पत्रिका तर्कशील, तथा मनोज मालिक ने स्व लिखित किताबें भेंट की एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की।