कांग्रेस ने किया पुतला दहन : ईडी और बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस नेताओं को डराने- धमकाने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने किया पुतला दहन : ईडी और बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस नेताओं को डराने- धमकाने का लगाया आरोप

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 मार्च। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अराकता का माहौल बनाकर कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के माध्यम से समन जारी कर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में राजीव भवन (कांग्रेस) की आड लेकर समन जारी कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर ईडी भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य करते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय में घंटों बैठाया जा रहा है उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर 01 मार्च को जिला मुख्यालय में भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पीसीसी महामंत्री शाहिद खान, वरिष्ठ नेता रमेश डाकलिया, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, सुदेश देशमुख, कमलजीत पिंटू, पंकज बांधव, रूपेश दुबे, दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अशोक फडनवीस, जयनारायण सिंह, विजयराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश, प्रकाश बाफना, अभिमन्यु मिश्रा, चेतन सिन्हा, संजय साहू, गोपी रजक, भोला यादव, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र देवांगन, रज्जू जान, सुरेन्द्र गजभिए, निलेश ठावरे, संदीप सोनी, शरद पटेल, शैलेष रामटेके, तौसिफ गोरी, विशु अजमानी, मुस्तफा जोया, ललित कुमारे, तुलदास साहू, ललिता साहू, रमाकांत साहू, गिरीश साहू, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकार, निसार खा, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh