अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव में मारपीट : भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, दो घायल

अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव में मारपीट : भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, दो घायल

सारंगढ़(अमर छत्तीसगढ) 12 मार्च। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प हो गई।

इस झड़प में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता यशवंत नायक और कैलाश नायक घायल हो गए हैं। कैलाश शकराजित नायक पुलिस की लापरवाही बताकर मतदान के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।

Chhattisgarh