नक्सलियों में छाया सुरक्षाबलों का भय : एनकाउंटर से घबराकर अंडर ग्राउंड हुए माओवादी संगठन, बड़े कैडर पर लाखों-करोड़ों का इनाम

नक्सलियों में छाया सुरक्षाबलों का भय : एनकाउंटर से घबराकर अंडर ग्राउंड हुए माओवादी संगठन, बड़े कैडर पर लाखों-करोड़ों का इनाम

जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सलवाद पर सुरक्षा बलों के लगातार प्रहार जारी है। जिसके कारण माओवाद संगठन काफी कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब बड़े माओवादियों के खिलाफ़ सुरक्षाबल बड़ा प्रहार करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। खुफिया विभाग की जानकारी अनुसार, माओवाद संगठन के बड़े कैडर पर लाखों- करोड़ों का इनाम रखा गया है।

माओवाद संगठन के बड़े कैडर अंडर ग्राउंड हो गए हैं। यही कारण है कि, अब माओवादी सुरक्षा लों के प्रहार से बचने में भूमि गत हो चुके हैं। ये सभी अबूझमाड़ और इन्द्रावती इलाके से लगे अन्य राज्यो की सीमा में छुप गए हैं। इसकी जानकारी सुरक्षा महक़मा को भी है।

बस्तर आईजी ने एक बार फिर बड़े कैडर के माओवादियों से आत्म समर्पण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि, लगातार सुरक्षाबलों के प्रहार से नक्सल संगठन काफी कमजोर हो गया है। बचे बड़े माओवादियों के अंडर ग्राउंड होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिल चुकी हैं। आईजी ने आगे कहा कि, अगर समपर्ण के लिए आगे आते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

Chhattisgarh